हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद का संगठन विस्तार किया गया है। हरदोई इकाई गठित करके इसका जिलाध्यक्ष अमित कुमार को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में अमित कुमार वाल्मीकि जिलाध्यक्ष, राजीव कुमार सेठी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, राजाराम वर्मा जिला महामंत्री, रवि कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीत कुमार कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार संगठन मंत्री, रविंद्र कुमार प्रचार मंत्री बनाए गए हैं। इन्हें निर्देशित किया गया है कि संगठन के संविधान, नीतियों, सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करें। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराएं। अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों के हक व हितों के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...