हरदोई, नवम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल बंधुआ श्रम उन्मूलन समिति एवं श्रम बन्धु समिति की बैठक हुई। बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन, चिन्हित बच्चों को मुक्त कराने तथा उनके शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हुआ। 60 बाल एवं किशोर श्रमिकों (52 बालक एवं 08 बालिकाओं) को चिन्हित कर मुक्त कराया गया। इनमें 11 खतरनाक एवं 49 गैर-खतरनाक प्रक्रिया में नियोजित श्रमिक शामिल हैं। शैक्षिक पुनर्वासन के अंतर्गत 16 बच्चों का पुनर्वासन कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाल श्रम के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने, बाल श्रमिकों के चिन्हीकरण व उनके परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ...