हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। ग्राम पंचायतों में राशन की पक्की दुकानों को बनवाने का काम कछुआ गति से चल रहा है। अब तक करीब 70 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। करीब 30 फीसदी काम बाकी है। पूर्ति विभाग ने ग्राम पंचायतों को दुकानों का निमार्ण जल्द पूरा करने को कहा है। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जनपद में 150 राशन की दुकानों का निर्माण कराने का लक्ष्य तय हुआ है। इसमें से अब तक आठ दुकानें ही हैंडओवर हो सकी हैं। विभागीय जानकारों के अनुसार ग्राम पंचायतों को दुकानें बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 18 दुकानें विभागीय मद से बननी हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जिले को अगले महीने अन्नपूर्णा भवन मिलेंगे शेष दुकानें वीबीजीरामजी योजना के बजट से बन रही हैं। एक दुकान की लागत आठ लाख 46 हजार रुपये है। विकास खंड टोंडरपुर के जमुरा, अहिरोरी के रायबहादुर, ...