हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: माधौगंज। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कस्बे में जल बिहार मेले का आयोजन किया गया। बारिश के कारण दुकानदारों की साज-सज्जा, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित हुए। शुक्रवार शाम देवी-देवताओं की सजीव झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद एक गेस्ट हाउस में कानपुर के लालमन चंचल और मध्य प्रदेश के छतरपुर की कमलेश्वरी कंचन के बीच जवाबी कीर्तन हुआ। दोनों कलाकारों ने गीतों के जरिए एक-दूसरे पर कटाक्ष किए, जिस पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश और मां शारदे की वंदना से हुआ। बारिश के बावजूद श्रोता छतरियां लेकर कार्यक्रम में डटे रहे। यह भी पढ़ें- Mohoba News: जल विहार महोत्सव में जवाबी कीर्तन की प्रस्तुति आयोजन समिति के मनीष तिवारी, दिनेश कन्नौजिया, रामू कश्यप, राक...