हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: सवायजपुर। तहसील में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों और पत्रावलियों के निस्तारण में देरी को लेकर सवाल उठाए। बाद में एसडीएम शिवानी सिंह और तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने सुधार के लिए एक सप्ताह और तहसीलदार ने 15 दिन का समय दिया। दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम के कार्यभार संभालने के बाद से बार और बेंच के बीच लगातार तकरार की स्थिति बनी हुई है। राजस्व मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से वादकारियों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय और पैसा बर...