Hardoi News: अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अधिकारियों ने साइबर अपराध समेत विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध संदेश का जवाब देने और किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। डीएम अनुनय झा ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और समय के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.