Hardoi News: अतुल कुमार सिंह बने बेनीगंज कोतवाल
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह को मारपीट के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को बेनीगंज कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतुल कुमार सिंह ने सोमवार को बेनीगंज कोतवाली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की जानकारी ली। साथ ही अपराध नियंत्रण और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। नए प्रभारी निरीक्षक के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.