हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरपालपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई है। वहीं उसका चाचा घायल हो गया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी भुवनेश अपने चाचा बृजनारायण के साथ बुधवार को सीतापुर अपनी बुआ के घर तीज देने के लिए बाइक से जा रहे थे। शाम करीब चार बजे सांडी थाना क्षेत्र के पक्षी विहार के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चाचा और भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए साण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान भुवनेश की मौत हो गई है। बताया जाता है भुवनेश लखनऊ मे रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता सीआरपीएफ में सर्विस कर रहे हैं। परिजनों ने बगैर ...