हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: हरदोई। सांडी थानाक्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी 22 वर्षीय निर्भय की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। निर्भय बुधवार देर रात किसी निजी कार्य से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बाइक से घर जा रहे बैंक कैशियर की हादसे में मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना ...