हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: बावन, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र के पुरौरी गांव के पास शनिवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान पुरौरी निवासी शिवभान सिंह 40 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई शिवनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे उनके भाई शिवभान सिंह, अशोक कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। पुरौरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रघुवंश सिंह यादव सिपाही देवेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...