हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जनपदवासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2027-28 से पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से नर्सिंग कॉलेज के संचालन से संबंधित प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। पहले बैच में 60 छात्रों को नर्सिंग की शिक्षा दी जाएगी। हालांकि अभी कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मिलना बाकी है। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत करीब 9.36 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इसे मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर नहीं किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी。

स्वीकृति प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज के प्राचा...