हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरदोई। बार एसोसिएशन हरदोई के सभागार में बुधवार को नवागंतुक जिलाधिकारी राहुल पांडेय का अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जनपद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बार एसोसिएशन पहुंचे डीएम के सामने अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में लंबित कामकाज और रिकॉर्ड रूम से प्रमाणित प्रतियां मिलने में देरी की समस्या उठाई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महामंत्री पंकज सिंह ने संचालन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि राजस्व और अधीनस्थ न्यायालयों से जुड़ी प्रक्रियाओं में देरी के कारण वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। डीएम राहुल पांडेय ने कहा कि उनकी कार्यशैली महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता देना और उसे न्याय के साथ स...