हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय मंजू गुप्ता स्मृति अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साह, उमंग एवं खेल भावना से भव्य समापन हुआ। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस, खो-खो, कैरम, शतरंज, कबड्डी एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। चेयरमैन हरिओम गुप्ता, वाइस चेयरमैन लवकुश गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित गुप्ता तथा प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार झा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 'मैन ऑफ द मैच' खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पु...