हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया की नवगठित उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत प्रदेश महासचिव मोहम्मद अतीक इदरीसी एवं प्रदेश लीगल एडवाइजर एडवोकेट मोहम्मद मुबीन का हरदोई इकाई की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की हरदोई इकाई ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नफीस इदरीसी द्वारा 1 जुलाई को घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में हरदोई के मोहम्मद अतीक इदरीसी को पुनः प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इस अवसर पर मोहम्मद अतीक इदरीसी ने कहा कि संस्था ने उन्हें समाज सेवा की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। प्रदेश लीगल एडवाइजर ...