हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के स्वप्न को साकार करने एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प माह के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 50 चिन्हित क्षय रोगियों को पोषणयुक्त पुष्टाहार किट का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी राजेश सिंह द्वारा की गई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही इलाज, अच्छी पोषण व्यवस्था और सकारात्मक सोच से इसे पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने सभी रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंत...