Hapur News: 5 लाख की लूट का खुलासा, कर्ज से परेशान कैंटर चालक निकला मास्टरमाइंड
हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कैंटर चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर पांच लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कोई वारदात नहीं हुई, बल्कि कर्ज को चुकाने के लिए कैंटर चालक ने खुद ही झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने कैंटर में लगे पाइपों के अंदर चालाकी से छिपाकर रखे गए पांच लाख रुपये बरामद कर आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बार बार बयान बदलने से पुलिस को शुरू से ही घटना संदिग्ध लग रही थी। बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मानपुर निवासी गुलहसन कैंटर में सवार होकर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक लकड़ी के व्यापारी के यहां शुक्रवार को आया था। बताया गया था कि वह बुलंदशहर जनपद के दो व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.