हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के चालक परिचालकों की छुट्टी पर रोक 25 अगस्त से लगेगी। चालक परिचालकों के लिए वेतन से अलग लाभ देने के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई जायेगी। रक्षाबंधन को लेकर हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं, एआरएम ने रक्षाबंधन को लेकर चालक-परिचालकों की छुट्टी पर 25 अगस्त से रोक लगाने का फैसला लिया है। बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने पर चालक परिचालकों पर कार्रवाई होगी। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 25 अगस्त से चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जायेगी। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के लिए बसें दोगुने फेरे लगाएंगी इसमें वेतन से अलग चालक परिचालकों को लाभ मिलेगा। लगातार 26 से 31 अगस्त तक ड...