हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत स्वास्थ्य टीमें जगह जगह लार्वा नष्ट करने में जुटी हुई हैं। सप्ताहभर में स्वास्थ्य टीमों ने 240 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया है। यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा।एक अक्टूबर को जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। अब इसी अभियान के बीच में 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ था। अभियान अक्टूबर माह में खत्म होना था, लेकिन शासन ने अभियान को बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया। वर्तमान में टीमें जगह जगह जाकर लार्वा नष्ट करने में जुटी हुई हैं। सप्ताहभर के अंदर 240 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: छुट्टियों के बाद दस्तक अभियान गति पकड़ेगा सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि बीमारियों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफा...