हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: शहर के एक मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। उक्त युवक पूना कंपनी में नौकरी करता है। युवक को डेंगू की पुष्टि के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई। सूचना के बाद मरीज के घर स्वास्थ्य टीम पहुंची। पूरे मोहल्ले में डेंगू से रोकथाम के लिए एक्टिविटी कराई गई। डेंगू पॉजिटिव मरीज का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। बदलते मौसम में जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जिले में मलेरिया के पॉजिटिव मरीज भी मिल चुके हैं। अब हापुड़ में 23 वर्षीय युवक को डेंगू की पुष्टि हो गई है। उक्त डेंगू पॉजिटिव युवक हापुड़ शहर के स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला त्यागीनगर का निवासी है, जो पूना की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक को ड...