हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: ग्राम डहाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में चल रहे निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने इस संबंध में शनिवार को तहसील दिवस धौलाना में सक्षम अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।तहसील दिवस में सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, डहाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा लगभग 18 लाख रुपये की लागत से कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या इंजीनियर मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Gridih News: विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया ईंट लगाने का विरोध अधिकार...