हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: हर साल की भांति इस साल भी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा कल यानी गुरूवार को रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 8 बजे पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा की तैयारी को लेकर सर्राफा बाजार में राकेश वर्मा के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। हरिओम अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का बहुत ही पौराणिक महत्व है, हापुड़ में पिछले 26 वर्षों से यह रथ यात्रा महोत्सव बहुत ही अलौकिक रूप से मनाया जा रहा है। राकेश वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हापुड़ शहर में 16 जुलाई की सुबह 8 बजे पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। जिसमें रथ पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव जी और बहन सुभद्रा जी के साथ रथ पर आरूढ़ होकर अपने भक...