हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने गांव निवासी एक व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। हालांकि पुलिस की जांच में मामला प्रथम दृष्टया से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालकर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार गांव मोरपुर निवासी सुधीर पुत्र कृष्ण के घर सोमवार की देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने घर के अंदर अलमारी के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखो रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर परिवार के सदस्यों ने देखा की घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद पीड़ित परिवार को घटना की ज...