हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों (कक्षा 11-12 एवं उच्च शिक्षा) की जिला मुख्यालय स्थित सभागर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शासन द्वारा जारी समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी संस्थानों को कड़े निर्देश दिए कि वह आगामी 15 अगस्त तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डेटा से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति नियमों का कड़ाई से पालन क...