हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बक्सर आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से शुरू होगा। बक्सर श्रीराम सेवा कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर से नारद मोह के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा जो 21 अक्तूबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। 12 अक्टूबर को भगवान श्री राम की बरात निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर आधारित लीलाओं का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति ने पिछले वर्ष रामलीला मंचन की शुरुआत की थी। इस बार इसे और बेहतर बनाने की तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: कल से होगा रामलीला का होगा मंचन, तैयारी में जुटे लोग दशहरे पर रामलीला का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीरामचंद्र का राजतिलक रहेगा। इसके बाद शाम को रावण दहन किया...