हापुड़, नवम्बर 5 -- Hapur News: हापुड़ आगामी दीपावली के त्योहार को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर पर शुद्ध ही शुभ है विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशों और जिलाधिकारी कविता मीना के कड़े निर्देशन में धौलाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दीपावली और छठ से पहले हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारीधौलाना में खाद्य इकाई पर छापेमारी सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्रशेखर मित्र के नेतृत्व में विभाग की टीम ने एमजी रोड स्थित धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया की साईं नाथ फूड्स निर्माण इकाई पर अचानक छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से मिलावटखोरों और नियमों की...