हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बाहर सोमवार रात खुले में लघुशंका करने का विरोध करना होटल मालिक के बेटे को भारी पड़ गया। कार सवार दो युवकों ने होटल पर खड़ी एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि होटल मालिक के पुत्र पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह कार के बोनट पर लटक गया और वायपर पकड़ लिया। आरोपी करीब तीन किलोमीटर तक उसे ले गए और उपैड़ा फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस, आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: नशीला पदार्थ खिलाकर टोटो लूटने की कोशिश पुलिस के अनुसार, सोमवार रात बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल पर कार सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि युवक खुले में लघुशंका करने लगे। होटल मालिक के पुत्र ने विरोध किया त...