हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित एक होटल के बाहर सोमवार की देर रात पार्किंग में रखे गमलों में लघुशंका करने का होटल स्वामी के पुत्र ने विरोध किया था। इस पर दो आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया था। टक्कर लगने से किसी तरह वह कार के बोनट पर लटक गया और वायपर पकड़ लिया। आरोपी युवक को बोनट पर लटके हुए करीब तीन किलोमीटर तक ले गए। कार के धीमी होने पर किसी तरह उसने कार से कूदरकर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- होटल मालिक के बेटे पर कार चढ़ाने की कोशिश, जान बचाने को 3 किलोमीटर बोनट पर लटका रहा लड़काघटना का विवरण...