हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लोगों को घर के ताले टूटे मिले तो उनके होश उड़ गए। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव मोरपुर निवासी सुखबीर ठाकुर और विवेक जाट के घरों में शनिवार देर रात अज्ञात चोर घुस गए। चोर घरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर टूटे ताले और सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। चोर घरों से गैस सिलेंडर, सोने की दो अंगूठियां, करीब दस तोले चांदी की पाजेब समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का नि...