Hapur News: हापुड़ जनपद का 16वां जन्मदिन मनाया, सीमा विस्तार की उठी मांग
हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: हापुड़ जिला बनाओ समिति के संयोजक एवं संरक्षक डा. एसके कौशिक के संरक्षण में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में हापुड़ जनपद का 16वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवरत्न त्यागी ने की, जबकि संचालन पंडित नानकचंद शर्मा ने किया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ यूनिट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सीमा विस्तार की आवश्यकता डा. एसके कौशिक ने कहा कि हापुड़ जनपद के विकास के लिए जिले की सीमाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सीमा विस्तार की मांग को आगे बढ़ाने की बात कही। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने सीमा विस्तार की मांग पर डा. एसके कौशिक को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। समाजसेवी पंडित नानकचंद शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.