Hapur News: हापुड़ के आशीष त्यागी को मिलेगा ऑर्गेनिक फार्मिंग आइकन अवार्ड
हापुड़, नवम्बर 3 -- Hapur News: हापुड़ के असौड़ा गांव निवासी आशीष त्यागी को ऑर्गेनिक फार्मिंग आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित पूसा ग्राउंड में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर आशीष को यह अवार्ड कृषि जागरण द्वारा दिया जाएगा। इससे हापुड़ के लोगों में खुशी का माहौल है। आशीष त्यागी ने बताया कि उनका चयन मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया (एमएफओआई) अवार्ड्स-2026 के प्रतिष्ठित विजेताओं में हुआ है। यह अवार्ड कृषि जागरण द्वारा दिया जाता है, जिसे भारतीय कृषि का ऑस्कर कहा जाता है। एमएफओआई अवार्ड का उद्देश्य उन किसानों को सम्मानित करना है, जिन्होंने नवाचार, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से खेती को एक सफल उद्यम में बदला है। त्यागी की प्रेरणादायक यात्रा हर किसान बने एग्रीप्रेन्योर की भावना को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.