हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ससुराल जा रहे दंपती की बाइक में कुराना टोल से दो सौ मीटर पहले कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना लोहियानगर क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उनके भाई मांगे राम 20 अक्तूबर को अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक से सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हाफिजपुर प्रभारी के कुराना टोल से दो सौ मीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक मे...