हापुड़, अगस्त 11 -- Hapur News: हापुड़। सावन मास की शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव का उद्धोष शुरू हो गया। शिव भक्तों ने विधिवत रूप से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से घंटे-घड़ियालों की गूंज से गूंजयमान हो गए। श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि का पंचामृत तैयार करते हुए नंगे पैर शिवालयों पर पहुंचे। इसके अलावा भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि से आराध्य भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओं द्वारा फलों और विभिन्न प्रकार की मिठाईयों से भगवान शिव का भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओ ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक इस दौरान म...