Hapur News: हापुड़ : रास्ते के विवाद को लेकर किया किसान पर जानलेवा हमला
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में खेत के रास्ते को लेकर हुआ विवाद में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन लोगों ने किसान पर फावड़े और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। किसान को बचाने पहुंची उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। हमले में किसान के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। पत्नी और बेटी के कानों के कुंडल भी गिर गए। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव भैंसाखुर के कर्मवीर सिंह ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी कमलेश और बेटी टीनू के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित गांव लुखराड़ा में अपने खेत पर चारा लेने गए थे। इसी दौरान पड़ोस के खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.