हापुड़, सितम्बर 9 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी युवती को बुलंदशहर जनपद निवासी एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि नवीन मंडी टावर के पास उसका मकान है। चार सितंबर की दोपहर को ग्राम सिरौरा थाना अनुपशहर जिला बुलंदशहर निवासी जीतू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। पुत्री के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी युवक के घर भी जानकारी करने गए लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब थाना हापुड़ ...