Hapur News: हापुड़ : मारपीट कर महिला को किया घायल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 9 -- Hapur News: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशियारपुर गढ़ी में एक महिला के साथ उसके पुत्र व अन्य परिजन ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशियारपुर गढ़ी सविता ने बताया गया कि छह सितंबर की शाम को उसके साथ घर पर उसके साथ उसके पुत्र बोबी, बहन शांति, बहन के लड़के शौकिंद्र उर्फ चिंटू ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिस कारण वह मुकदमा नहीं लिखवा पाई। थाना प्रभारी बाबूगढ़ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.