Hapur News: हापुड़ : महिला को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ दूसरी महिला ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी सुमन ने बताया कि 12 जुलाई की दोपहर को वह मोती कालोनी स्थित मकान में जा रही थी। जैसे ही वह अपने मकान के पास पहुंची तो मुनेश ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। धमकी दी कि मोहल्ले में आई तो जान से मार देगी। जिस पर पीड़िता वापस लौट गई। 14 जुलाई को वह अपनी पुत्री के साथ मोती कालोनी वाले मकान पर गई तो फिर से आरोपी महिला ने गाली गलौज कर धमकी दी कि अगर यहां रहने के लिए दोबारा आई तो जान से मार देगी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.