हापुड़, सितम्बर 15 -- Hapur News: हापुड़। बलिया जनपद के थाना बांसडीह से पुलिस टीम यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर कोटा में धोखाधड़ी के एक मुकदमें में आरोपी की तलाश में पहुंची। बलिया और बाबूगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी के परिजन और अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इतनी ही नहीं पुलिस संग गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बलिया पुलिस के दरोगा ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बलिया जनपद के थाना बांसडीह में तैनात उपनिरीक्षक सूरज पटेल, कांस्टेबल नारद साहनी के साथ 12 सितंबर को यहां बाबूगढ़ थाने में पहुंचे। बताया कि उनके यहां एक धोखाधड...