हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग स्थित पुलिस चेक पोस्ट के सामने शनिवार देर रात कुछ युवकों के बीच मारपीट और हंगामा हो गया। घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद युवक आपस में भिड़ते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार गढ़ रोड स्थित पक्का बाग चेक पोस्ट के पास शनिवार देर रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: बाइक पर हुड़दंग मचाते तीन युवकों का वीडियो वायरल बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का...