हापुड़, नवम्बर 12 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता श्यामपुर कट के पास बाइक में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद वाहन चालक और उसके साथी ने घायलों की मदद करने के बजाय उनके साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में दंपति और बच्चा घायल गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलस निवासी इकराम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह पत्नी मदीना और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हापुड़-मेरठ बाईपास पर श्यामपुर कट के पास पहुंची तभी पीछे से आए पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्क...