हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी एक किशोरी को उसकी मां के सामने एक युवक बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया। परिजन ने किशोरी के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव असौड़ा निवासी मनोज कुमार ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया गया कि 3 अगस्त की दोपहर को उनकी 17 वर्षीय पुत्री पूजा-अर्चना करने के लिए गई थी। इस बीच मोहल्ला जसरुपनगर निवासी उदय मौके पर बाइक लेकर पहुंच गया। आरोपी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसला लिया और उसकी मां के सामने ही बाइक पर बैठाकर ले गया। उसकी मां ने आरोपी की हरकत को देखकर शोर मचा दिया, लेकिन आरो...