हापुड़, जुलाई 19 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार की लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ में उनकी ही कार में मिला था। इसकी सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया था। देर रात जब उनका पार्थिव शव मोहल्ला इंद्रगढ़ी में लाया गया तो लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। पूरे सम्मान के साथ चौराखी स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अजय कुमार लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात थे。 यह भी पढ़ें- हापुड़ के दरोगा की लखनऊ में संदिग्ध हालत में मौतमृत्यु के कारण हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार करीब चार साल से लखनऊ में तैनात थे। हाल ही में वह गाजीपुर थाने में तैनात थे। शुक्रवार दोपहर अजय कुमार का शव उनकी कार में मिला। इसकी सूचना मिलते ह...