हापुड़, नवम्बर 22 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में शादी समारोह के दौरान बारात की चढ़त देखने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर दी। एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव धनौरा निवासी अनुज ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह गांव निवासी आजाद के घर शादी समारोह में गया था। इस दौरान वह चढ़त देख रहा था। आरोप है कि तभी गांव के शिवम, बिट्टू और आकाश वहां पहुंचे और बिना किसी बात उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित...