Hapur News: हापुड़ : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शंकराटीला
हापुड़, नवम्बर 15 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के खादर क्षेत्र के गांव शंकराटीला में गंगा किनारे की भूमि पर खेती करने के लिए किसान शनिवार रात एक बार फिर आमने-सामने आ गए। जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद भी हुआ। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गंगा किनारे कुछ हिस्सा हापुड़ और कुछ हिस्सा अमरोहा जनपद का है। गांव शंकराटीला में किसान गंगा की खाली भूमि पर खेतीबाड़ी करते हैं। फसलों की बुवाई के लिए भूमि पर कब्जे को लेकर यहां पर कई बार किसानों के बीच खूनी संघर्ष तक हो चुके हैं। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद से खाली हुई भूमि को अपना होने का दावा कर कई किसान खेतीबाड़ी करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को जमीन की जुताई और फसल की बुवाई को लेकर दोनों जनपदों के किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि देर रात शंकराटीला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.