हापुड़, सितम्बर 23 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में निजामपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों का पैसे लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। एसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी और आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया, जबकि एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनके विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ यातायात दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तुंरत अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है...