Hapur News: हापुड़ : उपैड़ा में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, फायरिंग-पथराव
हापुड़, अक्टूबर 18 -- Hapur News: हापुड़। थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शनिवार रात को रास्ते में शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव और मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ और सिंभावली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 20 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि ग्राम उपैड़ा में किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.