हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: गंगा नगरी में स्थित सोहन गिरी आश्रम में ब्रह्मलीन सोहन गिरी महाराज की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। दूर-दूर से संत भी आए थे और भजनों के माध्यम से ब्रह्मलीन महाराज और प्रभु का गुणगान भी किया गया। आश्रम में शुक्रवार की रात पाठ भी हुआ था। शनिवार सुबह हवन किया और संतों व श्रद्धालुओं ने आहुति दी गई। इसके बाद आश्रम संचालक प्रेम गिरी महाराज ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। आश्रम को फूलों-लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर पर महामंडलेश्वर जलेश्वरा नन्द गिरि, महेशपुरी, जियानन्द ब्रह्मचारी, तीर्थ गिरी, बजरंग गिरी, आदित्य गिरी,मंधिर गिरी, स्वामी भीम गिरी, मुन्ना गिरी, विधायक हरेंद्र तेवतिया, ओमप्रकाश पहलवान,विनय मिश्रा, मनोज गोयल, कपिल शर्मा, पियूष गोयल, रविन्द्र गिरी, दीपक गौड़ हरिओम कं...