हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: अभी कांवड़ यात्रा में कुछ दिन बाकी है, लेकिन अभी से हापुड़ कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है। हर साल की तरह इस साल भी बुलंदशहर रोड स्थित श्री मंशा देवी मंदिर से शुक्रवार को कांवड़ियों का एक जत्था गगोत्री के लिए रवाना हुआ। कांवड़िया हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए रवाना हुए। कांवड़िया महेश तोमर ने बताया कि बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर परिसर से गोमुख गंगोत्री के लिए शिव भक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिव भक्त गंगोत्री (गोमुख) के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों का जत्था सावन मास के पावन पर्व के अवसर पर पदयात्रा द्वारा बाबा केदारनाथ के जलाभिषेक करने के लिए सावन माह की पवित्रता और शिवभक्ति के उल्लास के साथ श्री मंशा देवी मंदिर परिसर से गंगोत्री (गोमुख) के लिए रवाना हुए।उन...