Hapur News: हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: गांव सलौनी से ब्रजघाट आने पर हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने युवक के दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बहादुरगढ़ के गांव सलोनी निवासी योगेंद्र सिंह ने कोतवाली में उल्लेख किया है कि उनका बेटा मनीष गुरुवार की रात को गांव निवासी मनोज कुमार, मनोज सिंह, सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा नगरी में गया था।
दोस्तों से संपर्क देर रात जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने दोस्तों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनका जवाब सुनने के बाद वह दंग रह गए और ब्रजघाट पुलिस चौकी में पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस से अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों युवकों से बात की तो उनके ब्यान अलग अलग दिए गए।
सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.