हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पिलखुवा में स्ट्रीट वेंडर लोन योजना का कैंप आयोजित किया गया। इसमें रेहड़ी, पटरी, ठेला और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं को योजना की जानकारी दी गई। बताया गया कि पात्र लाभार्थियों को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऋण से व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री सहित अन्य जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। समय से ऋण की अदायगी पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल सकता है। कैंप में आवेदन प्रक्रिया, ऋण की विभिन्न श्रेणियों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। पालिका ने पात्र पथ विक्रेताओं से कैंप में आवेदन करने की अपील की। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसके...