Hapur News: स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया
हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा अशोक कुमार राना के दिशा निर्देशन में योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अठसैनी के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अठसैनी में योग शिविर लगाया गया। जिसमें 95 छात्राओं व स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया, जिसमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, पदमासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, पश्चिमोत्तानासन, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन, मकरासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम भामरी व सभी को स्वस्थ दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। योग सहायक जयवीर सिंह का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.